पंकज देवड़ा बने उपभोक्ता आयोग के सदस्य

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर के द्वारा उपभोक्ता आयोग के सदस्य के तौर पर जिलों में नियुक्तियां की गई हैं। विगत महीने में की गई नियुक्तियों में कुछ जिलों में नियुक्तियां शेष थी जिनमें कोरबा जिला के लिए एक पद पर नियुक्ति शेष रह गई थी। कोरबा जिला से युवा अधिवक्ता एवं पत्रकार पंकज कुमार देवड़ा को जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य के तौर पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति आगामी 4 वर्षों के लिए होगी। उल्लेखनीय है की पंकज विगत अनेक वर्षों से उपभोक्ता के क्षेत्र में सक्रिय है। वे अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के विगत 16 वर्षो से सदस्य है। वर्तमान में वे मंडल रेल उपभोक्ता समिति बिलासपुर जोन के सदस्य है। पंकज कुमार देवड़ा को उपभोक्ता आयोग का सदस्य नियुक्त जाने से शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है एवं बधाइयां मिल रही है। कोरबा प्रेस क्लब ने भी उन्हें उपभोक्ता आयोग के सदस्य बनने पर बधाई दी है।।