Uncategorized

गुरसिया तान नदी पुल पर पिकअप-ट्रेलर भिड़ंत, NH-130 पर कई किलोमीटर तक जाम, एप्रोच रोड से निकाली जा रहे हैं छोटे वाहन

News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज

कोरबा।NH-130 कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर गुरसिया के पास तान नदी पुल में गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे हादसा हुआ। ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार पिकअप (CG-12 BH-9569) सामने चल रहे ट्रेलर से जोरदार टकरा गई, जिससे वाहन पुल पर ही अटक गया और हाईवे का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। टक्कर के बाद दोनों ओर लंबी दूरी तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। सुबह के समय यातायात अधिक होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जाम हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पिकअप में पाखड़ चावल लदा हुआ था, टक्कर के बाद माल सड़क पर बिखर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। हाईवे पर सुबह 6 बजे से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग चुका है। ट्रेलर, ट्रक, बस समेत अन्य वाहन फंसे हैं और यातायात अभी तक सामान्य नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में पोड़ी बाजार से गुरसिया तक एप्रोच रोड से कार समेत छोटे वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग को सुचारू करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *