Uncategorized

आज घंटाघर में राज्योत्सव का आयोजन, सुगम यातायात के लिए परिवर्तित किए गए कई मार्ग, घर से निकले तो परेशानी से बचने देखे लेवे ये परिवर्तित मार्ग नक्शा

कोरबा। शहर के घंटाघर ओपन थियेटर में आज मंगलवार 5 नवंबर को राज्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आम जनता को परेशानी से बचाने आंशिक मार्ग परिवर्तित नक्शा यातायात पुलिस विभाग की और से जारी किया गया हैं। जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान दोपहर 2 बजे से आंशिक मार्ग परिवर्तित नक्शा के आधार पर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाई जाएगी।

इसके अंतर्गत सीएसईबी चौक से आने वाले भारी वाहनों को बुधवारी चौक से परिवर्तित कर आईटीआई चौक कोसाबाडी के आगे रिसदी चौक भेजा जाएगा। कोसाबाडी चौक से सुभाष चौक की ओर आने वाले भारी वाहनों को कोसाबाडी चौक से आईटीआई चौक परिवर्तित मार्ग में भेजा जाएगा। गुरु घासीदास चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौक की ओर परिवर्तित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

इन स्थानों पर रहेगी गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था

राज्य उत्सव में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के गाड़ियों के लिए मिनीमाता महाविद्यालय, आर.पी. नगर दशहरा मैदान तथा फेस वन दशहरा मैदान सुभाष चौक में पार्किंग निर्धारित की गई है।

इन परिवर्तित मार्ग से करनी होगी आवाजाही

(1) सीएसईबी चौक से जिला मुख्यालय जाने वाले भारी वाहनों को बुधवारी चौक से डायवर्ट कर आईटीआई चौक होते जाना पड़ेगा। आगे कोसाबाडी से रिसदी चौक की ओर भी आवाजाही होगी।

(2)कोसाबाडी चौक से बुधवारी बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को कोसाबाडी चौक से आईटीआई चौक होते गुजरना होगा।

(3) गुरु घासीदास चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौक की ओर परिवर्तित किया जाएगा ।