Uncategorized

आईजी बिलासपुर रेंज कोरबा प्रवास: बीट सिस्टम सुदृढ़ करने और जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, सशक्त मोबाइल ऐप का हुआ विमोचन

कोरबा। बिलासपुर रेंज में पदस्थ होने के बाद रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज कोरबा प्रवास पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में उन्होंने मीटिंग ली जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही।
क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर तथा जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग में आईजी ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, जिनमें बीट सिस्टम को सुचारू और प्रभावी रूप से संचालित करना। आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना। चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में घटना के दिन ही FIR दर्ज करना। संपत्ति अपराधों में त्वरित विवेचना करना। संगठित गिरोह द्वारा किए गए अपराध में संगठित अपराध की धारा जोड़ना शामिल है।

सशक्त मोबाइल ऐप” का विमोचन
मीटिंग के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने “सशक्त मोबाइल ऐप” का विमोचन किया। यह ऐप चोरी गए वाहनों की पहचान और बरामदगी में मदद करेगा। जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इसका उपयोग करने के लिए सक्षम किए गए हैं।
आईजी ने तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऐप का नियमित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *