Uncategorized

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए शहर में निकला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च

पैरामिलिट्री फोर्स के 950 जवानों समेत 1 हजार से अधिक जवान रहे शामिल

कोरबा। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए बाहर से पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स पहुंचने लगी है। इसके साथ ही प्रशासन व पुलिस ने मतदाताओं के बीच सुरक्षा का बोध कराने के उदेश्य से शहर में फ्लैग मार्च की शुरूआत कर दी है। शुक्रवार को पहले दिन कलेक्टर अजीत वसंत व एसपी सिद्धार्थ तिवारी के अगुवाई में जिला पुलिस, छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स ने सीएसईबी चौक के समीप फुटबाल ग्राउंड से सिटी कोतवाली तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के 950 जवानों समेत 1 हजार से अधिक जवान शामिल रहें। जवान आर्म्स- एम्युनेशन व साजो-सामान, थाना व यातायात के पेट्रोलिंग वाहनों के साथ शहर के मुख्य मार्ग एवं चौक-चौराहो पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में एएसपी यूबीएस चौहान, नेहा वर्मा, सीएसपी दर्री रविंद्र मीणा, डीएसपी मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, डीएसपी बेनेडिक्ट मिंज, आरआई अनंत राम पैकरा समेत थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

4 हजार जवान होंगे चुनावी ड्यूटी में तैनात

एएसपी यूबीएस चौहान के मुताबिक लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा में लगभग 4 हजार जवान चुनावी ड्यूटी में तैनात किए जाएंगे। चुनाव के दौरान पुलिस के द्वारा कुल 118 पेट्रोलिंग पार्टी निकाली जाएगी। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों में सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे।

फ्लैग मार्च निकालने का उदेश्य आमजन निर्भिक होकर करें मतदान

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में आमजन निर्भिक होकर अपने-अपने घरो से निकल कर मतदान केन्द्रो में जाकर अपने मतो का उपयोग करे और इसके दौरान किसी भी प्रकार की कोई रोक-टोक असमाजिक तत्वो द्वारा न हो ये विश्वास दिला सके। फ्लैग मार्च के ज़रिए बल की उपलब्धता होने का प्रदर्शन किया गया, ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो सके एवं जनता सुरक्षित महसूस करे।