Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: बैंक मैनेजर एवं कैशियर किसानों से धान बिक्री की रकम देने के एवज में मांग रहे थे रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा

 

कोरबा। सहकारी बैंकों में किसानों के धान बिक्री की मोटी रकम देने के एवज में रिश्वत वसूला जाता है। ऐसे ही एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज पाली के सहकारी बैंक में छापा मारकर वहां के मैनेजर एवं कैशियर को 5000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

प्रार्थी रामनोहर यादव जो कि ग्राम धंवरा डोंगरी बतरा, जिला कोरबा का निवासी है । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० शाखा पाली, जिला – कोरबा में उसके द्वारा बेचे गये धान का भुगतान, जो लगभग 5 लाख रू मिलना था। लेकिन रूपये के आहरण के लिये 7500 रू० रिश्वत की मांग बैंक मैनेजर अमित दुबे एवं कैशियर आशुतोष तिवारी द्वारा की गई थी । प्रार्थी द्वारा इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में की गई। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 24.04.2024 को योजनाबद्ध तरीके से ट्रेप आयोजित किया गया । प्रार्थी।आरोपीगण को रिश्वत देने के लिये बैंक कार्यालय गया जहां आरोपीगण द्वारा सावधानी बरतते हुए, रिश्वती रकम न लेते हुए, 5 लाख रू0 आहरण राशि से रिश्वती रकम 5000 रू० काटकर प्रार्थी को शेष राशि दी गई, जिस पर एसीबी की टीम द्वारा कार्यवाही कर कैशियर से रिश्वत की राशि बरामद की गई ।घटना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से दोनों ही।आरोपियों के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( यथासंशोधित अधिनियम 2018 ) के तहत गिरफ्तार किया गया है ।

रिश्वत /भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए टोल -फ्री नंबर 1064 पर करें कॉल

एन्टी करप्शन ब्यूरो, छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील करती हैं कि रिश्वत /भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें हमारे ई-मेल, टोल-फ्री नंबर ( 1064 ) अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर कर सकते हैं ।