Uncategorized

दीपका पुलिस ने किया गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक, पहली बार ऐसी सफलता कि एक साथ 11 आरोपी पकड़ाए

2030 लीटर डीजल और दो बोलेरो वाहन किया गया जप्त

कोरबा।  कोयला चोरों के लिए काले हीरे की नगरी और डीजल चोरों के लिए तेल का कुआं साबित हो चुके एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा-दीपका में पहली बार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और एक साथ डीजल चोर गिरोह के 11 बदमाश बड़ी मात्रा में डीजल एवं चोरी में प्रयुक्त दो बोलेरो के साथ पकड़े गये हैं। यह कार्यवाही और सफलता थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस की टीम को मिली है। इससे पहले एक से एक धुरंधर थाना प्रभारी दीपका थाना में रहे पर इतनी बड़ी मात्रा और इतनी ज्यादा संख्या में डीजल चोर नहीं पकड़ाए थे।

दअरसल पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर दीपका पुलिस लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम ने गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही कर पुलिस  सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गेवरा खदान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से डीजल की चोरी की जा रही है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को खदान क्षेत्र से पकड़ा गया और उनके कब्जे से 58 जारीकेन में 2030 लीटर डीजल और घटना में उपयोग किए 2 नग बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

देखे ये आरोपी शामिल थे डीजल चोरी में 

1. शशी चौहान पिता पंचराम चौहान उम्र 25 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार

2. सलिक राम उइके पिता विरेन्द्र सिंह उइके 30 साल साकिन खलारी पारा नोनबिर्रा थाना पाली

3. अजय दास महंत पिता मंगलदास महंत उम्र 26 साल साकिन पचपेढी थाना उरगा हा.मु. विजय नगर दीपका थाना दीपका

4. नवलसिंह राज पिता प्रेंमसिंह राज उम्र 33 साल साकिन नोनबिर्रा थाना दीपका

5. निलेश यादव पिता सहेत्तर लाल यादव उम्र 20 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार

6. संदीप कुमार श्रोते पिता गौतम सिंह श्रोते उम्र 18 साल साकिन सिरकी थाना दीपका

7. मयाराम निर्मलकर पिता स्व.कृपाराम निर्मलकर उम्र 31 साल साकिन विजयनगर दीपका

8. रितेश दास पिता रामायण दास उम्र 20 साल साकिन महुआडीह थाना हरदीबाजार

9. संजय चौहान पिता अजीत चौहान उम्र 20 साल साकिन केराकछार थाना दीपका

10. रघु बिझंवार पिता दुजराम बिझंवार उम्र 20 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार

11. ओमप्रकाश कंवर पिता विश्राम सिंह कंवर उम्र 27 साल साकिन जमनी मुडा थाना पाली