बांझीबन में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का हुआ भव्य आयोजन, श्रीराम की भक्ति में श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज
पोड़ी उपरोड़ा। विकासखंड के ग्राम बांझीबन में श्रीराम भक्ति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन 16दिसंबर से प्रारंभ हुआ एवं 17 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन भी भक्ति की गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे आयोजन समिति के द्वारा उनका भी स्वागत किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।अखंड रामायण पाठ के दौरान वातावरण राम नाम की ध्वनि से भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन भी उपस्थित हुए।

आयोजन समिति की सराहना करते हुए स्वयं रामायण भजन-कीर्तन में भाग लिया और श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। और प्रवचन करते हुए कहे कि यहां तो हर जगह प्रभु श्री राम ही राम है और कहा कि भक्ति में डूबने से ही जीवन धन्य होता है साथ ही आप सभी ग्राम वासी बांझीबंद के आयोजकों को शुभकामनाएं धार्मिक कार्य करते रहे और भगवान श्री राम के भक्ति में डुबकी लगाते रहे ।

मंच संचालक सलमान ने बताया आयोजन के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, हवन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।आज समापन अवसर पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें ग्रामवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के
मथूरा (छतरसाय)पाटले (जनपद सदस्य )
श्री मति सुशीला कंवर पति नरेंद्र सिंह (सरपंच)
समिति के अध्यक्ष असमेर सिंह उपाध्यक्ष जटराम सिंह कुशाल सिंह बीर साय सचिव पुनीराम यादव विजय नाथ सिंह सजन सिंह कोषाध्यक्ष सुरेश राम तीजराम संतराम मंच संचालक कुम्हार सिंह मनोहर दास सनमान सिंह खिलावन सिंह मिट्ठू दास आचार्य शत्रुहन पुरी गोस्वामी गोपाल पूरी गोस्वामी एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला और कार्यक्रम को सफल बनाया।




