कोरबा

रायपुर ही नहीं कोरबा में भी महापौर को कुर्सी से हटाने चलेगा मुहिम, बिदाई तय क्योंकि रबर स्टंप सिस्टम से कांग्रेस के पार्षद भी नाराज: हितानंद अग्रवाल

कोरबा। रायपुर ही नहीं कोरबा में भी महापौर को कुर्सी से हटाने मुहिम चलाया जाएगा, इस बार उनकी बिदाई तय है क्योंकि अधिकारियों पर दबाव डालकर उन्हें बचाने वाले मंत्री और सरकार अब नहीं रही। अब भरोसे और विकास की सरकार बन रही है। जिसपर भरोसा 18 कांग्रेस के पार्षद भी कर रहे हैं जो महापौर के रबर स्टांप सिस्टम से परेशान होकर अपने वार्डो के विकास के लिए अविश्वास प्रस्ताव में सही का साथ देंगे। यह बात नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्व में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 30 पार्षदों ने हस्ताक्षर करके जिलाधीश को ज्ञापन सौपा था लेकिन उसपर प्रशासन ने कार्यवाही नही की। पुनः प्रशासन को सितंबर माह में स्मरण पत्र दिया गया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई क्योंकि दबाव तब के मंत्री व सरकार का था। अभी कुछ दिनों के मध्य में पुनः स्मरण पत्र दिया जायेगा और अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराया जायेगा |

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे संपर्क में निर्दलीय और कांग्रेस के 18 पार्षद संपर्क में है जैसे ही अविश्वास प्रस्ताव पारित होगा भाजपा के महापौर आसीन होगा और वार्डो में विकास कार्य गति पकड़ेगा। कोरबा नगर निगम का विकास 10 साल पीछे हो गया है जय सिंह अग्रवाल ने पहले अपनी धर्मपत्नी फिर अपने करीबी रबर स्टांप को महापौर बनाया और कोरबा का विकास को रोक दिया। एकमात्र कमीशन का खेल चला है। अविश्वास प्रताव के पारित होने के बाद महापौर के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ओबीसी सीट है और पार्टी के हाईकमान से जो आदेश होगा उन्हें महापौर बनाया जायेगा |

नगर निगम की अव्यवस्था के खिलाफ हितानंद रहे मुखर, वार्डो के विकास के लिए व्यवस्था में कराएंगे बदलाव

नगर निगम में फैली अव़्यवस्था को दूर करने लगातार नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल अपनी भूमिका निभाते आ रहे है चाहे वो सड़क की गुणवत्ता को लेकर हो, यहां तक कि कमीशन कम न हो इसके लिए जनता से भीख मांग कर नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने महापौर को भेट किया था जिससे सड़क गुणवत्ता पूर्ण बने। विकास हेतु लगातार साकेत भवन घेराव व तालाबंदी भाजपा पार्षद दल ने किया। महापौर को जगाने लॉलीपॉप माला पहनाना हो , ढोल मंजीरा बजाना हो, हवन कराना हो सभी किये। महापौर को उन्ही के वार्ड के कचड़ा गोदाम में बंद किये या अटल आवास के लिए उनका घर घेरने का ज्ञापन सब किया फिर भी महापौर नही जागे। महापौर के बजट के लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर के बजट को सदन में सबके सामने बेशर्म फूल की माला पहनाई |