कोरबा

बिजली बिल हाफ के नाम पर ठगे जा रहे हैं उपभोक्ता कांग्रेस शासन काल मे दफ्तर में नहीं होती है सुनवाई, भाजपा सरकार बनेगी तो प्राथमिकता से दूर की जाएगी यह समस्या: लखन लाल देवांगन 

कोरबा। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन लगातार जोर-शोर से प्रचारप्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच उन्होंने प्रचार के दौरान लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बिजली बिल हाफ योजना तो चलाई जा रही है लेकिन लोगों को इसका भरपूर लाभ नहीं मिल रहा है। बल्कि लोगों के साथ ठगी जैसी घटना भी हो रही है, समय पर रीडिंग नहीं होने से उपभोक्ता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जनता जब अपनी समस्या लेकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचते हैं तो उनकी फरियाद सुनने वाला भी कोई नहीं होता है। लखन लाल देवांगन का कहना है कि बिजली बिल के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है कांग्रेस सरकार ने अलग-अलग दर निर्धारित की है जिसे जनता भी समझ नहीं पा रही है। शहरी क्षेत्र में बिजली बिल के नाम पर भारी भरकम बिल दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आम लोग बिजली की कटौती से परेशान है। शहर को भले ही पावर हब के नाम से जाना जाता है लेकिन कांग्रेस सरकार में यहां पावर कट आम बात हो गई है।