कोरबा

राखड़ परिवहन के खिलाफ आज चक्काजाम, आंदोलन काे दबाने बालकाे ने कराया एक दिन पहले डमी चक्काजाम

महिने भर से घर-घर पहुंचकर परसाभाठा विकास समिति ने लाेगाें काे किया जागरूक, तिरंगा हाथ में लेकर उतरेंगे सड़क पर 

बालकाेनगर। राखड़ परिवहन के कारण सड़क का हाल बेहाल हाेने और राखड़ मिश्रित धूल के कारण जीना दूभर हाेने से परेशान परसाभाठा-बेलगरी बस्ती के लाेगाें ने एक माह पहले परसाभाठा बाजार के पास 24 घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम करते हुए भारी वाहनाें काे राेक रखा था। तब प्रशासन के अधिकारियाें ने लिखित आश्वासन देकर चक्काजाम खुलवाया। लाेगाें की मांग पर बालकाे से सड़क मरम्मत, साफ-सफाई और राखड़ परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की बात हुई थी। लेकिन काेई मांग पूरी नहीं हुई। वार्ड में रहने वाले लाेगाें के साथ ही दुकानदार भी धूल के कारण धंधा चाैपट हाेने के कारण आंदोलन काे विवश हाे गए। इसके तहत परसाभाठा विकास समिति का गठन किया गया। समिति में जनता के आंदोलन की आड़ में आकर खड़े हाेते हुए अपनी राेटी सेंकने वाले लाेगाें काे जगह नहीं दिया गया। विकास समिति करीब 1 माह से घर-घर पहुंची। लाेगाें काे अपनी मांग के लिए आंदोलन के लिए तैयार किया गया। कड़ाके की ठंड में भी समिति के पदाधिकारी लाेगाें काे जागरूक करते रहे और अब हालत यह है कि पूरे वार्डवासी आंदोलन के मैदान में उतरने काे तैयार हाे गए। पूर्व सूचना के आधार पर आज बुधवार 11 जनवरी की सुबह 8 बजे से परसाभाठा बाजार चौक में चक्काजाम किया जाएगा। चक्काजाम में लाेग हाथाें में तिरंगा लेकर शामिल हाेंगे। जाे अब मांग पूरी नहीं हाेने तक अनिश्चिकाल के लिए सड़क पर बैठे रहेंगे।

वाह रे बालकाे प्रबंधन…कराई डमी चक्काजाम 

परसाभाठा विकास समिति के आंदोलन की तैयारियां व लाेगाें से मिल रहे जन समर्थन काे देखकर बालकाे प्रबंधन हड़बड़ा गया। पूर्व की तरह एक-दाे दिन से दिखावे की सड़क मरम्मत करने लगा। विकास समिति ने जब आंदोलन काे नहीं टाला ताे लाेगाें काे गुमराह कर आंदोलन काे असफल बनाने के लिए कांग्रेस से जुड़े कुछ लाेगाें से एक दिन पहले मंगलवार 10 जनवरी काे बजरंग चाैक पर चक्काजाम करा दिया। हालांकि लाेग बालकाे प्रबंधन और चक्काजाम का बीड़ा उठाने वाली नेत्रियाें की मंशा समझ गए। चक्काजाम टाय-टाय फिस्स हाे गया।