Uncategorized
केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन

कोरबा। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले में सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा आम नागरिको के नाम संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

जिला कार्यालय में कलेक्टर अजीत वसंत ने किया ध्वजारोहण

जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

