Uncategorized

तबादले का दाैर: आज एसडीएम काेरबा सीमा पात्रे व डीएफओ प्रेमलता यादव का हुआ तबादला…पटरी पर लाैट रहा है मामला?

कलेक्टर संजीव झा के बाद काेरबा क्षेत्र में राजस्व अमले से जुड़े प्रमुख अधिकारियाें का हाे रहा तबादला बना चर्चा का विषय, नए ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर चर्चा में थे राजस्व अधिकारी

काेरबा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तबादले का दाैर जारी है। शनिवार काे जहां प्रशासनिक अधिकारियाें की लंबी लिस्ट में काेरबा कलेक्टर संजीव झा का तबादला बिलासपुर व नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय का तबादला जिला पंचायत सीईओ मुंगेली के पद पर किया गया। वहीं चर्चित काेरबा तहसीलदार मुकेश देवांगन का भी तबादला आदेश हुआ था। साेमवार काे फिर से राज्य प्रशासन सेवा के अधिकारियाें का तबादला आदेश जारी हुआ। जिसमें काेरबा एसडीएम सीमा पात्रे का तबादला महासमुंद डिप्टी कलेक्टर के पद पर किया गया। उनके स्थान पर कांकेर जिले के दुर्ग-कोंदल के जनपद पंचायत सीईओ सरोज कुमार महिलांगे को कोरबा भेजा गया है। कलेक्टर श्री झा के तबादले के बाद उनके भरोसेमंद कहे जाने वाले एसडीएम सीमा पात्रे व तहसीलदार मुकेश देवांगन का बहुत ही कम समय में काेरबा से तबादला हाेना चर्चा का विषय है। क्याेंकि नया ट्रांसपाेर्टनगर की जमीन पर अड़ंगा व सरकारी जमीन पर राखड़ डंप कराने की अनुमति की बात पर दाेनाें अधिकारी थे चर्चा में। ऐसे में कलेक्टर श्री संजीव झा के काेरबा से जाने के बाद उक्त अधिकारियाें ने अपना तबादला खुद कराया है या फिर राज्य सरकार ने किसी दूसरे ही मंशा से उनका तबादला किया है यह चर्चा का विषय है। यह भी कहा जा रहा है कि बाबा के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद कही काेरबा विधानसभा क्षेत्र का वह मामला पटरी पर ताे नहीं लाया जा रहा है जाे अब तक 36 के आंकड़े के रूप में जाना जाता है…हालांकि शनिवार को घंटाघर मैदान में आयोजित आमसभा के दौरान ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था। अब आने वाले समय में जैसे-जैसे परिस्थितियां होगी वैसे- वैसे राजनीति के आंकड़ों की बात समझ में आएगी।

देर शाम राज्य सरकार ने 23 वन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया जिसमें जिले के कटघोरा वन मंडल अधिकारी प्रेमलता यादव का तबादला मंडल प्रबंधक, वन विकास निगम कोटा में प्रतिनियुक्ति पर किया गया। उनके स्थान पर बिलासपुर के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत की पदस्थापना की गई है।