Uncategorized

SP ने बांटी 25 लाख रुपए से अधिक के 170  मोबाइल 

गुम हो चुके मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के खिल उठे चेहरे

कोरबा। एसपी संतोष सिंह ने मगंलवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 27 लाख रुपए से अधिक के 170 मोबाइल बांटे। ये मोबाइल लोगों से गुम हो गए थे।

अब हर हाथ में मोबाइल है।  गिरने, भूल जाने या फिर किसी के द्वारा पार कर दिए जाने के कारण आए दिन लोगों के मोबाइल गुम हो जा रहे हैं। बाद में लोग मोबाइल वापस हासिल करने के लिए एसपी ऑफिस में लिखित सूचना देते हैं।  ऐसे सूचनाओं के लगातार आने पर एसपी संतोष सिंह ने मोबाइल खोज कर मोबाइल मालिकों को वापस करने के निर्देश सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक साहू को दिए।

सायबर सेल कोरबा टीम द्वारा गुम हुए मोबाइल को तकनीकी आधार पर लगातार खोजा गया। जिसमें 170 नग गुम हुए मोबाइल मिले। मंगलवार को एसपी ऑफिस के सभागार में एसपी संतोष सिंह द्वारा सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंपा गया । इस अवसर पर उपस्थित मोबाइल मालिकों के चेहरे की खुशियां देखते ही बन रही थी । मोबाइल मालिकों ने मोबाइल वापस पाकर कोरबा पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मोबाइल वापस पाने की आस छोड़ दी थी , किंतु कोरबा पुलिस के प्रयासों से उन्हें मोबाइल वापस प्राप्त हुआ है , इसके लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी , सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू , आरक्षक डेमन ओगरे , रवि चौबे , वीरकेश्वर प्रताप सिंह एवं महिला आरक्षक रेणु टोप्पो उपस्थित थे ।