Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण, डिंगापुर में ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण 

घंटाघर मैदान के सभा स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, देंगे जिलेवासियों को कई सौगात

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए जा रहे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 10 फीट ऊंची है, जिसकी कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में नवनिर्मित ई लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। जहां से वे सभा स्थल पहुंचे हैं।