छत्तीसगढ़ में संगठन इतना मजबूत हाेगा कि गांव-गांव से जुड़ेंगे लाेग- नरेश बारिया

काेरबा। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी अगामी विधानसभा में पूरे 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए प्रदेश काे 4 जाेन में बांटकर संगठन काे मजबूत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनाें में संगठन इतना मजबूत हाेगा कि गांव-गांव से लाेग जुड़ेंगे। उक्त बात आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी श्री नरेश बारिया ने शुक्रवार काे कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयाेजित प्रेस वार्ता के दाैरान कही। उन्हाेंने कहा कि पार्टी का मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, राेजगार व गांव-गांव में पानी की सुविधा है। हमारी पार्टी ईमानदारी के साथ काम करेगी। जाे मुद्दे पार्टी के है सरकार आने पर उन सभी पर गारंटी के साथ काम किया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि उन्हें प्रदेश के नार्थ जाेन में पार्टी के संगठन काे मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है। जिसके लिए वे काेरबा समेत नार्थ क्षेत्र के जिलाें में दाैरा कर रहे हैं। अगले 7 दिनों के अंदर निगम मंडलों वार्ड एवं सर्कल अध्यक्ष वअन्य पदाधिकारियों सहित लगभग 1 लाख 20 हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में अभी भष्ट्राचार हाे रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी ताे भष्ट्राचार मुक्त प्रदेश बनाएगी।
इस दाैरान पार्टी के प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जाे वादा किया जा रहा है, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में ईमानदारी से जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम करेगी और जनता के भरोसे को जीतेगी। प्रेस वार्ता के दाैरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा, लोकसभा अध्यक्ष सरगुजा राजेंद्र एक्का, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कोरबा प्रतिमा सिन्हा व जिला अध्यक्ष कोरबा चंद्रकांत डिक्सेना भी माैजूद रहे।
