Uncategorized

सीतामढ़ी में चक्काजाम जारी, समर्थन में भाजपा-कांग्रेस नेताओं की एंट्री

बीच सड़क प्रदर्शनकारियों के साथ बैठे महापौर, नेता प्रतिपक्ष समेत दोनों पार्टी के अन्य नेता

कोरबा। सीतामढ़ी में ट्रैक्टर की ठोकर से दादा-पोते की मौत सुबह से चक्काजाम जारी है। सुबह से जारी चक्काजाम के 8 घंटे बीतने के बाद प्रदर्शनकारियाें के मांग के समर्थन में भाजपा व कांग्रेस के नेताओ की एंट्री हाे गई है। भाजपा से जहां नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल है ताे कांग्रेस से महापाैर राजकिशाेर प्रसाद, पार्षद एवं मेयर इन काैंसिल के सदस्य संताेष राठाैर, पार्षद अमरजीत सिंह समेत अन्य नेता वहां पहुंचकर लाेगाें के बीच बैठ गए हैं। इस तरह चक्काजाम अब लंबा खींचता जा रहा है। इसके साथ ही काेरबा से चांपा की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियाें की परेशानी भी बढ़ती जा रही है।