Uncategorized

बिना अनुमति बज रहा था डीजे, पुलिस ने साउंड सिस्टम जप्त कर संचालक पर कर दी कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही

कोरबा।

चेतावनी के बाद इस सीजन में कोरबा पुलिस ने बिना अनुमति डीजे बजाने पर पहली कार्यवाही की है। जिससे डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारी को ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे।

इसी क्रम में थाना पाली को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मादन में डीजे बजाकर अत्यधिक आवाज में बजाकर नाच रहे है कि सूचना तस्दीक पर घटनास्थल पर दबिश दिया जो मौके पर एक पीकअप क्रमांक CG 12 AS 0379 में भरा डीजे सामान था जो अधिक आवाज में चलाया जा रहा था पीकअप चालक विनोद कुमार पिता हडारू सिंह उम्र 44 साल साकिन- बस्तीपारा मादन थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) को धारा- 94 BNSS का नोटिस दिया गया जो कोई अनुमति शासन से नही होना लेख कर देने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया तथा गवाहों के समक्ष मय वाहन एवं डीजे को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

प्रशासन-पुलिस ने बैठक लेकर दिया था हिदायत 

पूर्व में कोरबा जिले समस्त थाना/चौकी में डीजे संचालकों का बैठक बुलाया गया था जिसमें उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने एवं डीजे का संचालन करने का निर्देश दिया गया जिसमें डीजे साउंड में साउंड लिमिटर का उपयोग करना सुनिश्चित करने, प्रयोग किया गए वाहन में सिस्टम लगाकर विस्तार मोडिफाइड न करने, साउंड सिस्टम का उपयोग किए जाने के लिए समय पर विशेष ध्यान दिए जो की रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं बजाए जाना सुनिश्चित करें। न्यायालय, अस्पताल एवं शिक्षण संस्थान के 200 मीटर दायरे में नहीं बजायेंगे।

बिना अनुमति डीजे बजाने पर सीधे जब्ती 

एसडीएम न्यायालय से अनुमति प्राप्त किए गए कार्यक्रम में ही डीजे का संचालन किया जा सकता है। ऐसा किए बगैर डीजे बजाने पर सीधे जब्ती कार्यवाही की जाएगी।