कोरबा प्रेस क्लब में ‘स्व. विजय शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन आज, महापौर के हाथों प्रतिभावान छात्र होंगे सम्मानित

कोरबा।दैनिक संवाद साधना के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विजय शर्मा की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला “स्व. विजय शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह” इस वर्ष भी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को सायं 5:00 बजे से प्रेस क्लब तिलक भवन, कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा।
इस गरिमामयी समारोह में नगर की प्रथम महिला श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति नगर पालिका निगम कोरबा नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं पंकज देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा स्व. विजय शर्मा के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।
यह आयोजन न केवल स्व. विजय शर्मा के आदर्शों को जीवंत रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी को सत्य, साहस और सेवा की राह पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी देगा।





