Uncategorized

रामजी की निकलेगी सवारी…शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया, पुलिस की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

हिंदू नववर्ष के मौके पर शहर भगवा रंग में रंगा, सर्व हिंदू समाज और हिंदू क्रांति सेना निकलेगी शोभा यात्रा

कोरबा। हिंदू नववर्ष को जिले में धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शहर को पूरी दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा चुका है। बुधवार की दोपहर पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। राज्यों से नर्तक दल कोरबा आ चुके हैं। साथ ही धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ राम जी की सवारी निकाली जाएगी, जिसमें शहरवासी इस भव्य शोभायात्रा के गवाह बनेंगे। वहीं दूसरी ओर इस भव्य शोभायात्रा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए पुलिस ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बताया जाता है कि शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस के जवान तैनात होंगे तथा सादे वर्दी में भी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके।

Cउल्लेखनीय है कि बुधवार को जिले में हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके लिए विभिन्न संगठनों ने अपनी तैयारी की है और शहर के हर चौक-चौराहों को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। बताया जाता है कि शहर के सीतामढ़ी स्थित राम जानकी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तो वहीं दूसरी ओर कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर से दो अलग-अलग शोभायात्रा निकाला जाना है। विभिन्न संगठनों ने जमकर तैयारी की है और विभिन्न राज्यों से डीजे, बैंड बाजा, ऊंट की सवारी व तरह-तरह के अन्य गाजा बाजा बुलाए गए हैं। सभी राज्यों व अन्य जगह से पहुंचने वाले पार्टी कोरबा पहुंच चुकी है, जिनके द्वारा बुधवार को निकाले जाने वाली रैली के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। दोपहर 03:00 बजे दोनों स्थानों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें जमकर लोगों की भीड़ उमड़ेगी। लोग इस गाजे-बाजे में जमकर थिरकते नजर आएंगे तो जय जय श्रीराम के नारे भी लगाएंगे। वहीं दूसरी ओर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने मोर्चा संभाल रखा है। इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। एक दिन पहले ही पुलिस ने सभी स्थानों का निरीक्षण किया है और रैली के दौरान किसी तरह का घटना न हो इसके लिए लगभग 300 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को चप्पे-चप्पे में तैनात किया गया है। साथ ही सादी वर्दी में साइबर सेल के जवानों को भी तैनात किया गया है। शहर की यात्रा व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रूट को डायवर्ट किया गया है। अब चंद घंटे ही शेष रह गए हैं जब भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।