कोरबा में 7 मार्च को होगा 100 बिस्तरों के सुपरस्पेशलिटी ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ, शहर में मिलेगी न्यूरो-स्पाइन उपचार की अत्याधुनिक सुविधा
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ‘शिवाय हॉस्पिटल’ आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से आम जनता की सेवा के लिए शुरू होगा।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दिविक एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन) ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में छत्तीसगढ़ की पहली स्पाइनल मोबाइल ट्रैक्शन यूनिट स्थापित की गई है। इस अत्याधुनिक मशीन से स्लिप डिस्क, सायटिका, लकवा तथा रीढ़ की हड्डी में नस दबने जैसी गंभीर समस्याओं का सटीक और प्रभावी उपचार संभव होगा।
शिवाय हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी, रेडियोलॉजी, शिशु रोग एवं हड्डी रोग सहित 24 घंटे फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही बच्चों के लिए पीआईसीयू (PICU), नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू (NICU) तथा वयस्कों के लिए आईसीयू की समुचित व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन और जबड़े की सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 24×7 इमरजेंसी सेवा के साथ मरीजों के परिजनों के लिए स्वच्छ भोजन कक्ष एवं ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
7 मार्च को आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।
अस्पताल का पता न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर, कोरबा (छत्तीसगढ़) है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 7697070570 एवं 9458999333 जारी किए गए हैं।
इस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के शुरू होने से अब गंभीर न्यूरो एवं स्पाइन रोगों के उपचार के लिए महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।


