Uncategorized

कोरबा में मॉडिफाई साइलेंसर और ओवरलोडिंग पर यातायात पुलिस का सख्त एक्शन, कई वाहन जब्त

कोरबा। ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों में मनमाने ढंग से बदलाव को अवैध घोषित किए जाने के बाद कोरबा पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। खासतौर पर मॉडिफाई साइलेंसर, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
शहर के पुराने बस स्टैंड से लेकर हसदेव लेफ्ट बैंक कैनाल पुल, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक और कोसाबॉडी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर पाए गए, जिनसे तेज आवाज के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी।
पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। इन मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण सीधे न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूरे जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों की मनमानी पर रोक लगाना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनाना है, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *