Uncategorized

शहर में बनेगा नया भाजपा जिला कार्यालय अटल स्मृति भवन, भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पुलिस लाइन के सामने 1 एकड़ 68 डिसमिल जमीन में लगभग 3 करोड़ रूपए से होगा निर्माण

कोरबा। शहर में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय का निर्माण 1 एकड़ 68 डिसमल में लगभग 3 करोड़ रुपए में पुलिस लाइन के सामने किया जाएगा। सर्वसुविधा युक्त भवन का नाम अटल स्मृति भवन रखा गया है। जिसका भूमिपूजन 2 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी व कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने एक पत्रकारवार्ता के दौरान दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम मार्ग, विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है।
आयोजित पत्रकारवार्ता में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व पार्षद अशोक चावलानी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अजय पांडे मंचस्थ रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *