Uncategorized

कटघोरा में ढेलवाडीह के समीप ढपढप गांव में धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा का 28 मार्च से होगा आयोजन

कोरबा।पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ढपढप (ढेलवाडीह) में 28 मार्च से 01 अप्रैल तक किया जाएगा। आज उक्त आयोजन के संबंध में बैठक हुई। जिसमें जानकारी देते हुए संभागीय संगठन मंत्री जुड़ावन सिंह ने कहा हैं कि यह दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन कोरबा में होना बड़े भाग्य का विषय है। हम सभी की सक्रिय भूमिका से काम कर सभी को तन, मन, धन से कार्यक्रम को सफल बनाना है। सभी को अंतिम सफल और परिणाम तक पहुंचने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

जुड़ावन सिंह ने आगे कहा की बहुत सारे बंदरों में हनुमान को ही ईश्वर के कार्य करने को चुना, वैसे ही आप सभी को हनुमंत कथा के लिए चुना गया। आप सभी अपने क्षमता के अनुरूप कार्य करना है।अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट धीरेन्द्र शास्त्री का हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
जश्न रिसोर्ट कोरबा में आज सभी समाज के पदाधिकारी, पत्रकार और विशिष्ट जन की एक बैठक आयोजित की गई। जहाँ कार्यक्रम को सफल बनाने के बारे लिए विचार मंथन किया गया।
इस अवसर पर संगठन संबंधित संगठन मंत्री जुडावन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रितु चौरसिया, सुबोध सिंह, अमरजीत सिंह, पी.के. दत्ता, श्रीकांत बुधिया, रणधीर पांडे, किशोर शर्मा, गेंदलाल शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, अविनाश दुबे 26 रवि गिद्वानी, विजय राठौर, संदीप शर्मा, राजेश मिश्रा, पवन सिंह, विकास पांडे सहित कोरबा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का सफल संचालन राणा मुखर्जी ने किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *