Uncategorized

छत्तीसगढ़ का नया नक्शा हो गया तैयार, कोरबा 9 पड़ोसी जिलों से बड़ा

कोरबा। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद अब छत्तीसगढ़ में 33 जिले हो गए हैं। हाल में ही कोरबा के पदोसिम जिलों से अलग होकर सक्ती समेत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को नया जिला बनाया गया है। इसके साथ ही चिप्स ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों का नया नक्शा बनाकर फाइनल कर दिया है। नया नक्शा बनने के बाद प्रदेश में कोरबा एकमात्र ऐसा जिला है जिसके 9 पड़ोसी जिले हैं। वही नक्शे और क्षेत्रफल के हिसाब से उक्त सभी जिलों में सबसे बड़ा जिला कोरबा हो गया है।