Uncategorized

पाली एसडीएम रोहित सिंह ने कार्यवाही कर हरदीबाजार एवं सुवाभोड़ी क्षेत्र में 18 अवैध ईंटभट्ठा को किया जब्त

कोरबा। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर पाली एसडीएम रोहित सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हरदीबाजार और सुवाभोड़ी में अवैध रूप से संचालन के आरोप में 18 ईंटभट्ठों में जब्ती कार्यवाही की। अवैध ईंटभट्ठों को ग्राम पंचायत के सुपूर्द कर सुरक्षित रखा गया।

ईंटभट्ठों में करीब 9 लाख ईंट बनाए गए थे, जिसकी कीमत 9 लाख रूपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार पाली एसडीएम को छापा मार कार्यवाही के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन भी मिला और वर्षों से यहां अवैध बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक कार्यवाही करें इसके साथ ही पास की खदान से चोरी का कोयला भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा हैं की अवैध मिट्टी की खुदाई में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस थाना के सुपूर्द किया गया है।

Oplus_131072

एसडीएम रोहित सिंह की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं

और अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों में भय व्याप्त है। एसडीएम रोहित सिंह ने कहा है कि क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य संचालित नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम रोहित सिंह के साथ हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू, थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की टीम शामिल थी।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *