Uncategorized

चैतमा के पास नेशनल हाईवे पर गुजर रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, शहर की दो युवतियों की मौत 

कोरबा। बिलासपुर से घर लौटने के दौरान कोरबा की दो युवती दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए. वे मनाली ट्रिप करने के बाद वापस कोरबा लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल रवाना किया. इस दौरान घायल युवती ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में बुरी तरह घायल एक युवक का इलाज अभी जारी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत युवतियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय कार में 3 लोग सवार थे, युवतियां मनाली से घूमकर लौट रही थीं. वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से कार में कोरबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर पाली थाना क्षेत्र के चैतमा के पास स्थित एक डिपोजल फैक्ट्री के नजदीक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी. डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं इस हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गई.