छत्तीसगढ़

दोपहर तक पछाड़ नहीं सकी कांग्रेस…भाजपा 55 सीट पर आगे तो कांग्रेस 33 पर, एक्जिट पोल के विपरीत स्थिति

कोरबा। प्रदेश में मतगणना को 6 घंटे पूरे हो गए हैं लेकिन लेकिन अब तक जो रुझान है वह एग्जिट पोल के विपरीत है। दरअसल सभी एग्जिट पोल में प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत दिखाया गया है जबकि उसके उलट 90 सीटों में अब तक भाजपा 54 सीट पर आगे है। वही कांग्रेस की सीट घटकर 33 पहुंच गई है, 1 सीट पर बीएसपी, 1 सीट पर गोगापा और 1 पर जोगी कांग्रेस आगे हैं। प्रदेश के 90 सीटों में 2 सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें राजनांदगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह और कोंटा सीट पर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा जीत दर्ज कर चुके हैं। रुझान के अनुसार स्थिति ऐसी है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है।