Uncategorized

तीन पीढ़ी से जोत रहे खेत फिर भी अवैध बन गए किसान, वन अधिकार पट्टा के लिए SDM ऑफिस पहुंचकर लगाई

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक तहसील पसान अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर (लैंगा) के आश्रित ग्राम लोकडहा के ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित वन अधिकार पट्टा के मुद्दे को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोंड़ी उपरोड़ा को सामूहिक ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि वे 60 से 70 वर्षों से संबंधित भूमि पर काबिज होकर खेती करते आ रहे हैं, इसके बावजूद आज तक न उन्हें वन अधिकार पट्टा मिला और न ही राजस्व पट्टा जारी किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पट्टे के अभाव में वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, बैंक ऋण और अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।किसानों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत अपने वास्तविक कब्जे के अनुरूप व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा प्रदान करने की मांग करते हुए विशेष ग्राम सभा आयोजित कराने पर जोर दिया।

Oplus_131072

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत रामपुर (लैंगा) के सचिव द्वारा कलेक्टर अथवा SDM के आदेश का हवाला देकर विशेष ग्राम सभा की अनुशंसा नहीं की जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी है।इससे किसानों को बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने SDM से शीघ्र हस्तक्षेप कर विशेष ग्राम सभा आयोजित कराने के निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *