Uncategorized

PG महाविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर चला जागरूकता अभियान

कोरबा।PG महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *