Uncategorized

यातायात नियमों का पालन करें और अपराध करने से बचे… पुलिस कार्यवाही के बाद नहीं मिलती सरकारी नौकरी, फिर कितनी भी कर लो पढ़ाई

कोरबा। जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस ने आज गुरुवार 15 जनवरी को एनटीपीसी टाउनशिप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जमनीपाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

विद्यालय परिसर में यातायात पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों को यातायात के नियम बताए गए।
यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर द्वारा विद्यार्थियों से कहा गया कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें जो आपका अच्छा भविष्य तय करेगा। उन्होंने छात्रों को किसी भी तरह के विवाद, लड़ाई-झगड़े, अपराध से दूर रहने को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि एक बार भी पुलिस कार्यवाही हो गई और
आपका नाम एफआईआर में आ गया तो सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, भले कितनी भी पढ़ाई कर लो।

इसलिए आपका उज्ज्वल भविष्य स्वयं आपके हाथ में है। श्री राठौर ने कहा कि नाबालिग बच्चे वाहन बिल्कुल न चलाएं और अन्य जो लोग भी वाहन चलाते हैं वे यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। चौक-चौराहों पर लगे कैमरों से निगरानी हो रही है जिससे गलती होने पर नोटिस कट कर उनके घर पहुंच जाएगा। चौराहे से गुजरते वक्त रेड लाइट का भी पालन करने की अपील श्री राठौर ने करते हुए जम्प न करने का सुझाव दिया। वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू समेत अन्य शिक्षक और 450 विद्यार्थी उपस्थित रहे। यातायात डीएसपी डीके सिंह, निरीक्षक तेज कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, आरएन रात्रे, ईश्वर लहरे , हेड कांस्टेबल लीलाधर चंद्र, कांस्टेबल अरुण भटपहरे, खेम साहू, संतोष सिंह ने इस शिविर में अपनी भूमिका निभाई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *