कोरबा

बिजली कंपनी के एमडी बिजौरा पहुंचे संयंत्र, निरीक्षण कर अधिकारियों की ली क्लास

 

कोरबा। बिजली कंपनी के एमडी (प्रबंध संचालक) एन. के. बिजौरा सोमवार को जिले के संयंत्रों में निरीक्षण पर पहुंचे। जहां निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों की क्लास ली। उनके कोरबा प्रवास के मौके पर फेडरेशन 01 के महासचिव आर. सी. चेट्टी के मार्गदर्शन एवं जोनल सचिव सरोज राठौर के नेतृत्व में फेडरेशन 01 कोरबा पूर्व के पदाधिकारियों ने उनके
डीएसपीएम ताप विद्युत गृह पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया। संयोग से एन. के. बिजौरा का जन्मदिवस के अवसर पर पूरे फेडरेशन परिवार की ओर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे स्कूली बच्चों के बसों के संचालन को अविलंब प्रारंभ कराने, पुरानी पेंशन बहाली, कैशलैस चिकित्सा पर चर्चा की।  इस अवसर पर संघ की ओर से जोनल सचिव सरोज राठौर, शाखा अध्यक्ष पवन दास,सचिव घनश्याम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत कटकवार, संजय सिंह, उपाध्यक्ष होमन देशमुख, रजनीकांत कुर्रे, दर्शन रजक, रवि चौहान, सहसचिव सतीश वर्मा, राकेश साहू, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रचार सचिव चित्रेश हनोतिया, पुरुषोत्तम दुबे, विधिक सलाहकार के. के. साहू, कार्यालय प्रभारी बलजीत कंवर, अशोक सुकतेल, कार्यकारिणी सदस्य विजय श्रीवास्तव, नीलिमा केरकेट्टा, रेनु कंवर उपस्थित रहे।