Uncategorized

भगवान के भजन-कीर्तन से जीवन में प्राप्त होती है सफलता: देवी तन्नू पाठक

कोरबा। संत की सेवा से भगवान मिलते है और भगवान के भजन-कीर्तन से जीवन में सफलता प्राप्त होती है, उक्त बात बालको नगर के परसा भाटा में आयोजित संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दौरान कथा वाचिका देवी तन्नू पाठक ने कही।

Oplus_131072

उन्होंने आयोजन के तीसरे दिन शुक्रवार को परीक्षित कथा समेत सृष्टि प्रकरण, वाराह, कपिल चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि संसार में मोह, माया और लोभ के चक्कर में लोग फंसे हैं, भगवान के भक्ति में जुड़ेंगे तो हर कदम में सफलता मिलेगी।

Oplus_131072

युवाओं को उन्होंने जुआ और नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि जहां जुआ खेला जाता है और मदिरा सेवन किया जाता है वहां कलयुग का वास होता है जिससे घर की बर्बादी और कलह होती है।

Oplus_131072

इसलिए सभी को संत की सेवा से भगवान की प्राप्ति करते हुए आगे सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।

Oplus_131072

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान आजा के तीसरे दिन देवी तन्नू पाठक के श्रीमुख से कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुएऔर संगीतमय भजनों से नाच और झूम उठे।

filter
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *