Uncategorized

ग्राम रिसदी में 34वें वर्ष की अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ, कल से आरंभ हुआ आयोजन

कोरबा। वार्ड क्रमांक 36 स्थित ग्राम रिसदी में कल से अखंड नवधा रामायण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन निरंतर 34वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। अखंड नवधा रामायण 6 फ़रवरी 2026 से 15 फ़रवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन प्रभु श्रीरामचंद्र जी की अमृतमयी कथा का पाठ एवं श्रवण किया जा रहा है।

नवधा समिति द्वारा क्षेत्र की समस्त मानस मंडलियों, श्रोतासमाज एवं श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का रसपान करें और इस पावन आयोजन में सहभागी बनें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *