मौत का कुआं: जहरीली गैस के असर से बिर्रा में पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत, लकड़ी निकालने घुसे ग्रामीण को बचाने के दौरान हुआ हादसा

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 7.30 बजे घटना जहां जहरीली गैस के असर से बेहोश हुए एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक उतरते गए और मौत के मुंह में समा गए।
एसडीओपी यदुमणि सिदार के मुताबिक राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुआं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।