धान उपार्जन केंद्र कटघोरा में धान खरीदी का शुभारंभ, डूडगा के किसान प्रवीण जायसवाल का टोकन एप से जारी
News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज
कटघोरा। आज दिनांक 21.11.2025 को धान उपार्जन केंद्र कटघोरा में धान खरीदी का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे।

इस दौरान ग्राम डूडगा के किसान प्रवीण जायसवाल पिता जोगेश्वर प्रसाद का 24.80 क्विन्टल का टोकन टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप से जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल के अलावा अभिषेक अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, शमजीत सिंह, राजेन्द्र टंडन, अनुराग दुहलानी, समिति प्राधिकृत अधिकारी इन्दल सिंह कंवर, नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, उपाध्यक्ष लाल बाबू ठाकुर, नगर पालिका कटघोरा सीएमओ, नोडल अधिकारी सुरेंद्र लांझी, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक बृजमोहन कश्यप, सुपरवाइज़र मणिशंकर मिश्रा, समिति प्रबन्धक विनोद कुमार भट्ट के साथ समस्त समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।
