Uncategorized

पुष्पा-2 के हीरो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला 

हैदराबाद। हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में साउथ सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में थिएटर मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले से सिनेमा जगत में हड़कंप मच गया है। अल्लू अर्जुन के फैन के बीच भी हड़कंप मच गया है।