कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस, फहराया गया तिरंगा

कोरबा। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित प्रातः 09:30 बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक कमलेश यादव समेत कार्यकरिणी ने तिलक भवन के परिसर में भारत माता व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करते के पश्चात तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान उपरांत सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी एवं मनोज यादव समेत पत्रकार सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार विकास जोशी, वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, विजय दुबे, नरेंद्र रात्रे, नीलम पड़वार, संतोष दास दीवान, राजकुमार साह, पंकज देवड़ा, तोपचंद बैरागी, सुजीत सिन्हा, संतोष अग्रवाल, हीरा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेनू जायसवाल, जितेंद्र हथेल, पुरुषोत्तम दुबे, मोतीलाल नायक, पवन तिवारी, कृष्ण कुमार राठौर सहित अन्य मौजूद थे।

प्रेस क्लब में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

कोरबा प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी अभी उत्सव भी मनाया गया। बसंत पंचमी पर बुद्धि एवं विद्या की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा आराधना की गई। पंडित देव नारायण पाण्डेय द्वारा विधि विधान से माता सरस्वती जी की पूजा-अर्चना कराई गई। बसन्त पंचमी महोत्सव पर माता सरस्वती की प्रतिमा को पीले फूलों की माला, तिलक, पीला वस्त्र, प्रसाद अपिर्त कर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की मंगल कामना की गई।
