कोरबा

जंगल में चल रहा था जुआ, कटघोरा पुलिस-साइबर सेल की टीम ने मारा छापा

अलग-अलग क्षेत्र के 9 जुआड़ी पकड़ाए, 51130 रुपए जप्त

कटघोरा। कटघोरा के बरतराई जंगल तानाखार रोड में कुछ लोग 52 ताश पत्ती से रकम का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। सूचना पर कटघोरा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम वहां रवाना हुई, मुखबिर के बताए स्थान पर रेड किया गया। जहां 9 जुआड़ी को धर दबोचा गया, उनके कब्जे से 51130 रुपए, 52 पत्ती ताश, एक बोरी पट्टी जप्त किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम का अपराध पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही कटघोरा टीआई अश्वनी राठौर के नेतृत्व में की गई। देखें जुआरियों की लिस्ट…