Uncategorized

कोरबा जिले के केंदई झरना मोड़ मोरगा चौकी, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा: दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

कोरबा।कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) पर स्थित केंदई झरना मोड़, मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

Oplus_131072

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में सीमेंट लोड था, जबकि दूसरे ट्रक में कोयला भरा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रकों के केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि केबिन में फंसे दोनों चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग बुझने के बाद जले हुए शव बरामद किए गए।
घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना और मोरगा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *