बजरंग अग्रवाल बने अग्रवाल सभा कोरबा के नए अध्यक्ष, महावीर केडिया कोषाध्यक्ष और आशीष गोयल उपाध्यक्ष

कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल (वर्ष 2026-2028) के लिए सोमवार को आयोजित चुनावी प्रक्रिया के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतदान और मतगणना के दौरान समाज के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कुल 1005 मतों की गणना के साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया है। जिसमें बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महावीर केडिया कोषाध्यक्ष और आशीष गोयल उपाध्यक्ष बने।

अध्यक्ष पद: बजरंग अग्रवाल की शानदार जीत
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुख्य मुकाबले में बजरंग अग्रवाल ने बड़े अंतर से 200 वोट से जीत हासिल की है। मतों की गणना के अनुसार बजरंग अग्रवाल को 598 वोट मिले, जबकि पवन अग्रवाल को 398 वोट और 9 मत निरस्त हुए।
उपाध्यक्ष पद: आशीष गोयल 307 वोटों से विजयी
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स)ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए बड़ी जीत दर्ज की। पाँचवें और अंतिम चरण की मतगणना के बाद परिणाम इस प्रकार रहे आशीष गोयल: 651 वोट (विजेता), राहुल मोदी (रॉकवेल) 344 वोट और 10 मत
निरस्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद: महावीर केडिया ने 9 वोट से मारी बाजी
कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प रहा, जहाँ अंत तक सस्पेंस बना रहा। मात्र 9 वोटों के अंतर से महावीर केडिया विजयी घोषित किए गए। जिसमें महावीर केडिया: 503 वोट (विजेता), राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 वोट मिले, वहीं 8 वोट निरस्त हुए। इस चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।


