छत्तीसगढ़

पुलिस कप्तान का “फैसला ऑन द स्पॉट” एक साल से चक्कर काट रहे फरियादियों का मिला मिनटों में निदान

चुनाव निपटते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला आए अपने स्टाईल में, पुलिसिंग में करने लगे सुधार, फरियादियों की त्वरित सुनवाई 

कोरबा। साल का अंतिम माह शुरू हो चुका है ऐसे में पुलिस महकमा द्वारा पुराने पेंडिंग मामलों को खंगाला जा रहा है जिससे जल्द से जल्द उनका निराकरण हो सके। लंबे समय से पेंडिंग ऐसे ही मामलों के निदान के लिए पुलिस कप्तान आईपीएस जितेंद्र शुक्ला ने नई पहल की है जिसके तहत भी थाना चौकी पहुंचकर वहां के कार्यों पेंडिंग मामलों की समीक्षा तो कर रहे हैं, साथ ही “फैसला ऑन द स्पॉट” की तर्ज पर लंबे समय से पेंडिंग ऐसे मामले जो आवेदक और अनावेदक के मध्य बातचीत कर सुलझ सकते हैं उनमें दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे चर्चा या समझाइस देकर मामला मिनटों में निराकृत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने कटघोरा थाना से की है, जहां बुधवार को पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला थाना ने फरियादियों की फरियाद सुनकर मौके पर ही मामलों का निदान किया। वही थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव समेत थाना के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की क्लास लेकर उन्हें पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटने का फरमान जारी किया है।