Uncategorized

दीपका में 1 मार्च को होली का मेगा शो: ‘रंग उत्सव 2.0’ में उमड़ेगा जनसैलाब, दीक्षा जायसवाल की खास प्रस्तुति

दीपका। फागुन मास में होली का विशेष महत्व होता है। रंग, उमंग और आपसी भाईचारे के इस पावन पर्व को और भी यादगार बनाने के लिए दीपका में भव्य आयोजन ‘दीपका रंग उत्सव 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम 1 मार्च 2026, रविवार को मातृछाया आजाद चौक, दीपका में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन दीपका टाइम्स सीजी द्वारा किया जा रहा है। रंगोत्सव का यह दूसरा वर्ष है और इसे लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है।
समिति के प्रमुख आयुष साहू ने बताया कि यह रंग उत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 200 रुपये का एंट्री पास निर्धारित किया गया है।

बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस बार कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल होंगी, जो अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगी। उनके आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लगने की उम्मीद है।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में एंट्री पास की मांग आ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए महिला एवं पुरुष बाउंसर की विशेष व्यवस्था की गई है।
रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस रंगोत्सव में फागुन के पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
फागुन की मस्ती, रंगों की बौछार और सांस्कृतिक सौहार्द के साथ दीपका एक बार फिर होली के रंग में सराबोर होने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *