Uncategorized

रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले कबाड़ गिरोह के 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 की खोजबीन जारी

आरोपियों के कब्जे से वाहन, गैस कटर मशीन, सिलेंडर, मोबाइल फोन एवं ₹6,000 नगद बरामद, नहर में छिपाकर रखा गया लगभग 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग जप्त

कोरबा। शहर के सिविल लाइन रामपुर थाना के सीएसईबी चौकी
क्षेत्र में दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की सूचना पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया। उनके दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस को पतासाजी हेतु लगाया गया।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं लगातार पतासाजी के आधार पर कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई, असलम खान, मुकेश साहू उर्फ़ बरबटी, शिवा, सोनू मेमन, सुमित साहू, आदित्य यादव उर्फ आदि, केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर है जिनमें से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल में लगे लोहे के रेलिंग/पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की गई है।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर उन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार, मुख्य कबाड़ी साथियों संग फरार

  1. लोचन केवट, पिता मंगुल राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
  2. जयसिंह राजपूत, पिता खड़दीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
  3. मोती प्रजापति, पिता राजमणि प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी – पम्पहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
  4. सुमित साहू, पिता देवीदीन साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी – मैगजीनभांटा साईं मंदिर के पास, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
  5. केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर, पिता हेमंतपुरी गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी – 15 ब्लॉक झरनापारा, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा अपील: सार्वजनिक संपत्ति की चोरी पर पुलिस को दें सूचना

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *