Uncategorized

कोरबा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब विक्रेता महिला गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त, 3 स्थाई व 1 गिरफ्तारी वारंटी भी तामील

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब विक्रेता महिला गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त

कोरबा।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य अवैध धंधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 25.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीडुग्गू धनुहार पारा में एक महिला अपने बाड़ी में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एम.बी. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
रेड के दौरान आरोपी महिला गनेशी बाई उरांव, पति स्व. रेशमलाल उरांव, उम्र 55 वर्ष, निवासी इमलीडुग्गू धनुहार मोहल्ला, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
के कब्जे से पीले रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकिन में भरी हुई 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

शराब की अनुमानित कीमत ₹2110 बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इसी दिन थाना कोतवाली कोरबा द्वारा 03 स्थाई वारंटी
1️⃣ रत्ना बाई – निवासी रेलवे कॉलोनी, कोरबा
गुड्डू बरेट – निवासी मोतीसागर पारा, कोरबा

राजा महंत – निवासी सीतामढ़ी, कोरबा
तथा 01 गिरफ्तारी वारंटी

झूम लाल यादव – निवासी राताखार, कोरबा
को माननीय न्यायालय कोरबा में पेश किया गया, जहां जेल वारंट बनने पर सभी को जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एम.बी. पटेल के साथ सहायक उप निरीक्षक रामकुमार उइके, आर. 685 चंद्रकांत गुप्ता, आर. 519 आलोक पाण्डेय, आर. 590 सुनील सिंह राजपूत, म.आर. 636 राधिका कंवर एवं म.आर. 800 अर्चना तिर्की की सराहनीय भूमिका रही।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *