Uncategorized

छत्तीसगढ़ बजट पर भोला गोस्वामी का बड़ा बयान, कहा—जनता की उम्मीदें अधूरी रह गईं

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत ताजा बजट को लेकर कांग्रेस नेता भोला गोस्वामी, जो वर्तमान में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हैं, ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट आम जनता के लिए निराशाजनक है और इसमें कई जनहित के अहम मुद्दों की अनदेखी की गई है।
भोला गोस्वामी ने विशेष रूप से बताया कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं दिखते। युवाओं को रोजगार देने की बात जरूर की गई है, लेकिन इसके लिए स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना मौजूद नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में केवल बड़े आंकड़े पेश कर विकास का चित्र दिखाने की कोशिश की गई है, जबकि जमीनी स्तर पर आम आदमी को वास्तविक राहत नहीं मिल रही। किसानों के लिए समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा और कर्ज माफी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई।
महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए भी बजट में कोई बड़ी राहत नहीं दिखाई देती। भोला गोस्वामी ने कहा कि जनता को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह जनहित के मुद्दों को गंभीरता से देखें और बजट में ऐसे ठोस कदम उठाए जाएं, जो आम जनता, किसानों और युवाओं की वास्तविक जरूरतों को पूरा करें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *