दीपका थानेदार की टीम की नजर से नहीं बच सके स्पलेंडर प्लस का शौकिन चोर गिरोह, चोरी करते पकड़ाए तो बरामद हुए उसी मॉडल के 11 मोटर सायकल
जिले में बढ़ती मोटर सायकल चोरी पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने थाना-चौकी प्रभारियों को किया था निर्देशित, दीपका के अलावा कटघोरा में दिखा असर, चोर गिरोह में हड़कंप

कोरबा। लंबे समय बाद जिले में मोटर सायकल चोरी करने वाला बड़ा गिरोह पकड़ाया है। वह भी ऐसा गिरोह जो मात्र और मात्र हीरो होंडा कंपनी के स्पलेंडर प्लस मॉडल की मोटर सायकल चुराता था। गिरोह से एकया दो नहीं बल्कि पूरे के पूरे 11 स्पलेंडर प्लस मोटर सायकल बरामद हुए। दरअसल यह असर है मुस्तैद पुलिसिंग का, जिसका पाठ पिछले दिनों इलेक्शन ड्यूटी निपटने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों को पढ़ाया था। असर यह हुआ कि चुनाव से पहले जांच में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने वाले काबिल अफसर लग गए हैं अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण कर परफार्मेंस दिखाने में। बुधवार को लापता युवती के मामले में मर्डर मिस्ट्री सुलझाकर जहां बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने अपनी काबलियत दिखाई तो वहीं दूसरी ओर जिले में आईपीएस अमरेश मिश्रा के समय की तर्ज पर दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर ने बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह को पकड़कर दिखा दिया कि काम करने वालों की कद्र होती है तो सफलता पुलिस के कदम चूमती है। दरअसल कोरबा पश्चिम के कई थानों की पुलिस को चकमा देते हुए स्पलेंडर प्लस मोटर सायकल चोरी कर रहा गिरोह उनकी टीम की न तो नजर से बच सका और न ही चकमा दे सका। उनकी टीम ने गिरोह के दो लोग दुर्गेश चौहान पिता पुचम लाल चौहान उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम केशला थाना हरदीबजार एवं अपचारी बालक को दीपका बजार हटरी के पास भीड़भाड इलाके में मोटर सायकल को खोलते हुए पकड़ा। पूछताछ करने पर वे गोलमोल जवाब दे रहे थे लेकिन उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चली। पुलिस के कड़ाई के आगे टूट गए और बता दिया कि वे मोटर सायकल चुराने पहुंचे थे। आगे पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों ओम प्रकाश पैकरा पिता विश्राम सिंह पैकरा उम्र 23 वर्ष साकिन जमनीमुड़ा थाना पाली एवं महेश सिंह कंवर पिता प्रताप सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष साकिन अमझर थाना कटघोरा के बारे में भी बता दिया। उन्होंने दीपका के अलावा बांकीमोंगरा, कटघोरा व अन्य क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी करना बताया गया। उनके दोनो साथियों को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। चारों आरोपियों से पूछताछ मे उनके कब्जे से 10 नग मोटर सायकल बरामद किया गया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी कम मे थाना कटघोरा प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व मे कटघोरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान संदेही प्रकाश दास महंत को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने नया नीले रंग का प्लेटिना एवं सफेद रंग की एक्टिवा सीजी 10एआर 8140 रूची आटो कटघोरा के पास से चोरी करना तथा कटघोरा क्षेत्र से अलग अलग जगहो से आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोटर सायकल गाढ़ा लाल रंग का सीडी 100 एसएस सीजी 12 ए 0301, सीटी 100 काले रंग का सीजी 12 बीए -0717 कुल 05 नग मोटर सायकल जुमला 02 लाख रूपये को बरामद कर पुलिस कब्जा लिया गया।

ये मोटर सायकल हुए जब्त, किसी को हो तो दीपका थाना में देवें सूचना
01. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EDNHA43793
02. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EVNHL54729
03. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EDNHK05285
04. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EVMHFA6910 चेचिस नंबर MBLHAW116MHF31692
05. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EVLHKB1621
06. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EDN4D01864
07. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EDNHC55807 चेचिस नंबर MBLHAW125MHC36303
08. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11E8PGC18195 चेचिस नंबर MBLHW234PGC15878
09. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11EDNHH54793 चेचिस नंबर MBLHAW127NHH20295
10. हीरों स्प्लेण्डर, इंजन नंबर HAIOAGHHFF0671 चेचिस नंबर MBLHAR071HHF70574
11. हीरों स्प्लेण्डर प्लस, इंजन नंबर HA11E7EHC4522 चेचिस नंबर DLHAW222PHC05254