मोदी की गारंटी “महतारी नंदन योजना” से घबराई कांग्रेस, अब भाजपा की छवि धूमिल करने कांग्रेसी कर रहे साजिश, खुद फार्म छपवा रहे और खुद फेंकवा रहे, झूठा आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाकर मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास: अशोक चावलानी

कोरबा। विधानसभा चुनाव का मतदान को अब 3 दिन शेष रह गया है, इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब कांग्रेस पर मोदी की गारंटी महतारी वंदन योजना को धूमिल करने का आरोप लगा है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अशोक चावलानी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महतवारी वंदन योजना से कांग्रेस घबरा गई है। इसलिए बौखलाहट में कांग्रेसी किसी भी हद तक जाने के लिए उतारू हो गए हैं। इस योजना का फॉर्म वे खुद छपवाकर लावारिस हालत में फेंकवा रहे हैं और आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा रहे हैं। संकल्प पत्र से कांग्रेसी खेमे की रातों की नींद उड़ गई है। प्रदेशभर में मोदी की गारंटी होने पर महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओ में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। कांग्रेस के पास इस योजना का काट नहीं है, इसलिए अब योजना को धूमिल करने की साजिश रचने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कोरबा की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। पिछले लोकसभा चुनाव में कोरबा शहर में बीजेपी को 36000 वोटों की लीड मिली थी। इस बार विधानसभा चुनाव में लगभग इतने ही लीड से बदलाव होगा और भाजपा के लखन लाल देवांगन को जीत मिलेगी। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन जिस तरह हर गली मोहल्ले में सादगी से डोर टू डोर मिल रहे हैं। इससे लोगों में उनके प्रति प्रेम और विश्वास स्वत ही बढ़ रहा है।
हार का डर सता रहा कांग्रेस को, इसलिए भाजपा के घोषणा पत्र की कॉपी करके घोषणाएं कर रहे हैं
कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अशोक चवलानी ने कहा कि हार की प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के बाद जो संकेत मिले हैं उससे कांग्रेस को हार का डर सता रहा है। इसी बौखलाहट से कांगेस ने 15 हजार रुपए महिलाओं को देने की घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का जनता इसलिए भरोसा नहीं करेगी क्योकि पिछली घोषणा के बाद भी महिलाओं को 5 सौ रुपए नहीं मिले। भाजपा की 1 हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा पर मोदी की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने स्व सहायता समूह की महिलाओं की राशि नहीं दी। गरीबों को घर नहीं दिया। जब 17 गारंटी दी थी उन्होंने तब यह गारंटी क्यों नहीं दी। बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। कांग्रेस को हार साफ दिखाई दे रहा है। इसलिए वे अब घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। कांग्रेस केवल पन्ने भरने का काम कर रही है।