Uncategorized

मंत्री हुए सड़क हादसे का शिकार, गाड़ी के परखच्चे उड़े, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ले जाया जा रहा रायपुर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में हाथ और सिर पर चोटें आई हैं। मंत्री रामविचार नेताम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बेमेतरा के जेवरा के पास हुआ है।मंत्री रामविचार नेताम को रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि मंत्री नेताम कवर्धा से लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 30 में बेमेतरा के पास हादसा हुआ है जहां उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार ठोकर मारी , जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । वहीं बताया जा रहा है कि मंत्री रामविचार नेताम खतरे से बाहर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिसने मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारी है। इस घटना में बलरामपुर के धीरज सिंहदेव भी घायल हुए हैं। दो हफ्ते पहले मंत्री दयाल दास बघेल की गाड़ी भी यहां दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर शीध्र ही कृषि मंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।