GamesUncategorized

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि धन-धान्य योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का हुआ सीधा प्रसारण

(हरेंद्र कुमार डिक्सेना, डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो प्रमुख)

कोरबाl कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरबा द्वारा आज “कृषि धन-धान्य योजना” पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 2100 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से लगभग 84 कृषक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. पोर्ते अधिष्ठाता, कृषि अनुसंधान अधिसंस्थान (सीएआरएस) कटघोरा रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधिकरण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “कृषि धन-धान्य योजना” किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एस पी सिंह ने किसानों को योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभों, कृषि नवाचारों तथा प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों के प्रश्नों के समाधान हेतु खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से एमपी सिंह, पशु विभाग से डॉ. इंद्र कुमार पटेल अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किया गयाl







			
		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest
दो जिंदगियां लील गया सड़क हादसा: अरदा के दो युवकों की मौत, घटनास्थल पर चक्काजाम कटघोरा कारखाना एरिया के अंधे मोड़ पर फिर हुआ हादसा, दो कारों की भिड़ंत ने बढ़ाई लोगों की चिंता कटघोरा और पाली थाना सहित कई थानों में फेरबदल, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया स्थानांतरण आदेश कोरबा प्रेस क्लब भवन विस्तार के लिए विधायक मद से 20 लाख रुपये की अनुशंसा पानी के संकट से जूझ रहे यात्री: कटघोरा के सार्वजनिक शौचालय में दो दिनों से जलापूर्ति ठप, 15 दिनों से... बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; सीतामणी के घरों में घुसा हसदेव नदी का पानी मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, जलस्तर नियंत्रित करने 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला धंवईपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थ... माध्यमिक शाला डुडगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्...